पुंछ। जिला प्रशासन की तरफ से शनिवार रात को कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए पांच क्षेत्रों को माइक्रो कंटेंमेंट जोन घोषित करते हुए तहसीलदार मेंढर और हवेली को उन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सभी उपाय करने के निर्देश दिए हैं।
उपायुक्त इंद्रजीत ने एक आदेश में बीएमओ मेंढर और तहसीलदार पुंछ पर कार्रवाई करते हुए मेंढर के गोलद बस अड्डे के विपरीत वार्ड-एक से पूर्व की तरफ से जेडईओ कार्यालय तक, पश्चिम की तरफ से मुश्ताक सरिया स्टोर तक, उतर की तरफ उमर बिन खातिब मस्जिद तक और दक्षिण में बस अड्डे के पुल तक माइक्रो कंटेमेंट जोन घोषित किया है। जबकि पुंछ तहसील में वार्ड-7 सीएमओ कार्यालय के पीछे से फिदा मेडिकल हाल से अहले बैत मस्जिद तक, मोहल्ला खोड़ीनाड़ वार्ड-8 में गुलाब सिंह बावली तक, वार्ड-8 मोहल्ला गुंडी में हमजा मस्जिद तक और गांव खनेतर के मोहल्ला कलसां में मस्जिद कलसां तक के क्षेत्र को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। गौरतलब है कि जिले में दो दिन पूर्व एक साथ 31 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद से ही प्रशासन की तरफ से कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने का निर्णय लिया गया है।