फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ के सरकारी स्कूल के 35 छात्राएं मिली संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मंडी तहसील के सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की 35 छात्राएं और प्रधानाचार्य कोरोना संक्रमित पाईं गईं हैं। इससे शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी अब्दुल मजीद ने पांच दिन तक स्कूल बंद रखने और परिसर को पूरी तरह सैनिटाइज करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सरकार ने दसवीं और 12वीं के छात्रों को कक्षाओं में आने के लिए कोरोना निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य किया है। इसकी पूरी जिम्मेदारी शिक्षण संस्थान के प्रमुख को सौंपी गई है। इन दिनों सरकारी स्कूलों में स्वास्थ्य विभाग के कर्मी छात्रों और शिक्षकों का रैपिड टेस्ट कर रहे हैं। मंगलवार को मंडी तहसील के छात्रा हायर सेकेंडरी स्कूल में हुई जांच में प्रधानाचार्य और 35 छात्राएं कोरोना संक्रमित पाई गई। इसके बाद तहसीलदार शहजादा लतीफ खान ने स्कूल का दौरा किया। तत्काल स्कूल में छुट्टी कर सभी छात्राओं को होम आइसोेलेशन में भेज दिया है। इसके साथ ही सभी का आरटीपीसीआर जांच करवाई गई है।
इसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। एक साथ बड़ी संख्या में छात्राओं के संक्रमित मिलने के बाद तहसीलदार ने इलाके में कोरोना एसओपी को पूरी तरीके से लागू करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने ने बताया कि स्कूल में पांच दिन की छुट्टी घोषित की गई है। इस बीच परिसर को पूरी तरह सैनिटाइज करवाया जाएगा। गौरतलब है कि दो दिन के भीतर 42 छात्र-छात्राएं संक्रमित पाई गई हैं। सोमवार को सुरनकोट तहसील के गांव लसाना के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्र संक्रमित मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें