फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ वर्ष बीत जाने के बाद भी यात्री भवन निर्माण शुरू न होने से गुस्साए महंत ने पूर्व मुख्यमंत्री द्धारा लगाया नींव पत्थर तोड़ा

विज्ञापन
पुंछ जिले के मेंढर हनुमान मंदिर में बाबा द्वारा आठ वर्ष बाद भी निमार्ण न होने पर तोडा गया पत्थर - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। मेंढर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में यात्री भवन के निर्माण के लिए आठ वर्ष बीत जाने के बाद भी यात्री भवन का निर्माण शुरू नहीं हुआ। इससे गुस्साए हनुमान मंदिर के महंत बाबा कर्ण महाराराज ने मंदिर प्रांगण में पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर फारूक अब्दुल्ला की तरफ से लगाया गया नींव पत्थर का का बोर्ड तोड़ दिया।
विज्ञापन

महंत के इस कार्य का सनातन सभा के सदस्यों ने भी समर्थन करते हुए उसे उचित कदम बताया। महंत ने कहा कि इस काम के लिए अगर मेरे खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई भी की जाती है तो मैं उसके लिए तैयार हूं। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि राजनेता लोगों को केवल लॉलीपाप देते हैं। हम आठ वर्ष से यहां यात्री भवन निर्माण होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन यहां इस पत्थर को लगाने के सिवा कुछ भी काम नहीं किया गया। मैंने कई बार मेंढर के विधायक जावेद राणा, जिनका नाम भी इस पत्थर पर है, उनसे मुलाकात कर काम शुरू कराने का आग्रह किया, लेकिन उन्होंने बातों के सिवा कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें