फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: पुंछ में सरकारी अधिकारी से मारपीट के आरोप में डीडीसी सदस्य के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 10 Nov 2023 05:21 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

पुंछ में सरकारी अधिकारी के साथ मारपीट के आरोप में जिला विकास परिषद (डीडीसी) सदस्य के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के पुंछ जिले में एक बैठक के दौरान एक सरकारी अधिकारी के खिलाफ हमला करने और असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करने के लिए जिला विकास परिषद (डीडीसी) के एक सदस्य पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज की।

विज्ञापन


मोहम्मद जहांगीर खान की शिकायत पर वाजिद बशीर के खिलाफ आईपीसी की धारा 353 और 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है। धारा 353 यानी लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का इस्तेमाल करना और 504 यानी जानबूझकर अपमान है।

शिकायत में जहांगीर खान ने बताया कि डीडीसी सदस्य बशीर ने गुरुवार को मेंढर में एक बैठक के दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट भी की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें