फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला विकास आयुक्त और एस एस पी ने गांव लोरन में ब्लाक दिवस का आयोजन कर लोगों की समस्याएं सुनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। उपायुक्त इंद्रजीत और एसएसपी डॉ. विनोद कुमार ने अन्य अधिकारियों सहित मंडी तहसील के गांव लोरन में ब्लाक दिवस का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, पंचायत सदस्यों एवं डीडीसी सदस्य रियाज बशीर नाज ने अधिकारियों का स्वागत किया। उपायुक्त ने जनता दरबार लगा कर लोगों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

लोगों ने क्षेत्र में बिजली, पानी एवं स्वास्थ्य सेवाओं की हालत में सुधार लाने, बिजली की उचित आपूर्ति व्यवस्था के लिए नए खंभे एवं नई तारें लगवाने, संपर्क सड़कों की मरम्मत और नई सड़कों का निर्माण कराने की मांग की। उपायुक्त ने लोगों की मांगों को सुनने के साथ संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। लोगों द्वारा क्षेत्र के विकास और युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था करने की मांग की। उपायुक्त ने कहा कि मंडी तहसील के साथ-साथ लोरन में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इसको लेकर प्रशासन की तरफ से क्षेत्र में धार्मिक एवं साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने और उसके लिए सुविधाओं का विस्तार करने के लिए सरकार के पास दो प्रोजेक्ट बना कर भेजे हैं। इनको लेकर समय-समय पर सरकार से उन प्रोजेक्टों को मंजूर करने का भी आग्रह किया जा रहा है। धार्मिक पर्यटन में मंडी में श्रीबुड्ढा अमरनाथ और लोरन में सांई इलाही बख्श की जियारत को चुना गया है। जहां हजारों की संख्या में लोग आते हैं। ऐसे ही साहसिक पर्यटन के लिए भी इन क्षेत्रों को चुना गया है। इनके लिए प्रोजेक्टों के मंजूर होते ही जब सुविधाओं का विस्तार होगा तो यहां के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढे़गे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें