फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमियो फोर्स की तरफ नशीले पदार्थ जीवन के शत्रु हैं पर व्याख्यान का आयोजन किया

विज्ञापन
पुंछ जिले के लोरन में राष्ट्रीय राईफल की तरफ से आयोजित नशीले पदार्थ जीवन के दुश्मन पर व्याख्यान - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ । जिले में रोमियो फोस के तत्वावधान में जन सुरक्षा के लिए तैनात राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन की तरफ से मंडी तहसील के दूर दराज के क्षेत्र लोरान में ड्रग्स इज एनिमी ऑफ लाइफ अर्थात नशीले पदार्थ जीवन के शत्रु हैं विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं को ड्रग्स के दुष्प्रभाव और इसके नतीजों से अवगत कराना था।
विज्ञापन

युवाओं को नशा करने वालों की पहचान और लक्षणों की तकनीक से अवगत कराया गया। उन्हें अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्हें नशा मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में हाथ मिलाने के लिए प्रेरित किया गया। सभा को यह बताया गया कि नशीले पदार्थ न केवल शारीरिक प्रभाव डालते हैं, बल्कि मनोवैज्ञानिक प्रभाव भी डालते हैं। व्याख्यान के दौरान श्रोताओं को नशीले पदार्थों के प्रति बरती जाने वाली विभिन्न सावधानियों, परिचितों के झूठे प्रोत्साहन पर विश्वास न करने, मित्रों का चयन बुद्धिमानी से करने, चौकस रहने, प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी बात को छिपाए बिना तुरंत परिवार के सदस्यों से मदद मांगने के बारे में जागरूक किया गया। अंत में मौके पर उपस्थित युवाओं ने नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। क्षेत्र के युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करने के लिए उपस्थित बुजुर्गों ने राष्ट्रीय रायफल्स बटालियन का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें