फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरनकोट पुलिस ने 10 पशु मुक्त कराए, 2 तस्करों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। सुरनकोट पुलिस ने मुगलरोड के रास्ते होने वाले पशु तस्करी के प्रयास पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को तस्करी करके कश्मीर ले जाए जा रहे 10 पशुओं को मुक्त कराया। इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। तस्करी के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले दो वाहनों को भी सीज किया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी रोहित बसकोत्रा के जिले से पशु तस्करी पर लगाम लाने के लिए उठाए जा रहे सख्त कदमों और उनके निर्देशों पर चलाए जा रहे पशु तस्करी विरोधी अभियान के अंतर्गत डीएसपी तनवीर जिलानी, एसएचओ राजवीर सिंह की देखरेख में पोठा क्षेत्र में एक विशेष नाका लगाया गया था। इस दौरान कश्मीर जा रहे दो वाहनों नंबर जेके 12 बी 0618 और जेके 12 सी 0785 को नाके पर जांच के लिए रोका तो उनमें पशु लदे थे । जब उनके चालकों से अनुमति के बारे में पूछा गया तो वह अनुमति दिखा नहीं पाए। पुलिस ने दोनों वाहनों को सीज कर उनमें सवार पशुओं को मुक्त कराते हुए चालकों को दबोच कर थाने पहुंचाया। जहां आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें