फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम विभाग की तरफ से पैशन योजना जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। श्रम विभाग की तरफ से मनाए जा रहे पेंशन सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कामगारों, रेहड़ी, फड़ी वालों, छोटे दुकानदारों, वाहन चालकों, सहचालकों, किसनों, मजदूरों आदि को प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना से जागरूक किया ग।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक आयुक्त श्रम आबिद हुसैन जाफरी ने करते हुए बताया कि सरकार की तरफ से असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए शुरू की गई इस योजना में 18 वर्ष से 40 वर्ष के कामगार नामांकन करा कर भाग ले सकते हैं। योजना से जुड़ने वालों को हर माह 55 रुपये जमा कराने होंगे और 60 वर्ष की आयु पूरा होने के बाद उन्हें प्रति माह 3000 रुपये माह पेंशन प्राप्त होगी। आबिद हुसैन ने जागरूकता वाहन को भी झंडी दिखा कर रवाना किया। सहायक आयुक्त श्रम ने बताया कि जिले में 7 से 13 मार्च तक पेंशन सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसके माध्यम से अधिक से अधिक श्रमिकों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें