फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर शिक्षा संस्थानों,राजनीतिक संगठनों एंव सामाजिक संगठनों ने कार्यक्रमों का आयोजन किया

विज्ञापन
पुंछ के डिग्री कालेत में महिला दिवस के कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित करते हुए - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। नगर में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न शिक्षा संस्थानों, राजनीतिक संगठनों एवं सामाजिक संगठनों की तरफ से कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इनमें महिलाओं के अधिकारों, शिक्षा एवं उनकी सुरक्षा जैसे मुद्दों को उजागर करते हुए महिलाओं को अधिकारी प्रदान करने के साथ ही समाज में कुछ कर गुजरने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कृष्ण चंद्र स्मृति डिग्री कॉलेज में एनएसएस यूनिट की तरफ से समाज कल्याण विभाग के सहयोग से महिला दिवस का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में कॉलेज की छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य मुसर्रफ हुसैन शाह, एनएसएस समनव्यक प्रोफेसर नुसरत एवं मोहम्मद अब्बासी ने की। जिला कारागार की अधीक्षक रजनी सहगल मुख्य अतिथि रहीं। महिला दिवस एवं उनके अधिकारों पर गोष्ठी भी हुई, जिसमें छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। दीनानाथ रफीक स्मृति छात्रा हायर सेकेंडरी स्कूल शीश महल, जिला लीगल अथॉरिटी के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सचिव जज वजाहत हुसैन जाफरी, भानू प्रताप और प्रधानाचार्य अंजुम आरा ने की।
भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से पार्टी कार्यालय पर महिला दिवस का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ प्रमुख रेखा शर्मा मुख्य अतिथि उपस्थित हुई। पार्टी की महिला सदस्यों को सम्मानित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मोदी जी ने देश की महिलाओं के विकास के लिए कई प्रकार की योजनाओं को चलाया है। उन्होंने महिलाओं को जो अधिकार प्रदान किए हैं वो पहले किसी ने भी प्रदान नहीं किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें