पुंछ। राजस्थान के उदयपुर में दर्जी की हत्या किए जाने के विरोध में बुधवार को नगर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए राजस्थान सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने देश में पनप रही तालिबानी सोच को समाप्त करने और दर्जी की हत्या के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले हत्यारों को फंसी की सजा देने की मांग की।
बुधवार दोपहर को मुख्य बाजार में निशू गुप्ता, सौरभ सूदन, निशांत भल्ला और माधव शर्मा की अगुवाई में विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता उदयपुर के दर्जी कन्हैया लाल की हत्या के खिलाफ नारेबाजी करते प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों नें हत्यारों को फांसी देने की मांग कर रहे थे। इस बीच प्रदर्शनकारियों ने राजस्थान सरकार का पुुतला फूंका।