फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की खस्ता हालत को लेकर सावजियां के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन,बर्फबारी से पहले बिजली में सुधार की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मंडी तहसील के भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शामिल सावजियां के ग्रामीणों ने क्षेत्र में बिजली के बदहाल ढांचे को लेकर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने विभाग के अधिकारियों के साथ ही जिला प्रशासन से मांग की कि बर्फबारी के पहले क्षेत्र में बिजली का ढांचा दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन

खराब ट्रांसफार्मरों को बदला जाए, पुरानी तारों के स्थान पर नई तारें लगवाई जाएं ताकि बर्फबारी के दौरान लोगों को बिजली से ज्यादा देर तक वंचित न रहना पड़े। प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र में तैनात विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सावजियां का मुख्य ट्रांसफार्मर पांच दिन से खराब होने के कारण हम लोग अंधेरे में हैं परंतु इस तरफ किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया है। अभी साफ मौसम में यह हाल है चार दिन बाद भी बिजली बहाल नहीं हो रही है तो बर्फबारी के बाद क्या होगा। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे मोहम्मद रशीद और शब्बीर अहमद ने इस बात की धमकी दी कि अगर क्षेत्र में बिजली का ढांचा सही नहीं किया गया तो हम लोग सड़कों पर उतरेंगे। क्योंकि आज के इस आधुनिक समय में भी इतने समय तक बिजली में आई खराबी सही नहीं की जा सकती, तो विभाग खराब मौसम में क्या करेगा इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि विभाग की तरफ से उन्हें बिजली के भारी भरकम बिल हर माह थमाए जाते हैं, पर सुविधा केवल दिखावा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें