पुंछ में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करते भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता
- फोटो : POONCH
पुंछ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतंकियों द्वारा कश्मीर में दूसरे राज्यों के मजदूरों की हत्या किए जाने के और जिले के दो स्थानों पर आतंकियों द्वारा सेना के जवानों पर हमला कर 9 जवानों को शहीद किए जाने को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान पाकिस्तान का पुतला फूंका।
इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से कश्मीर में आतंकियों का पूरी तरह सफाया करने और पाकिस्तान पर हमला कर उसे सबक सिखाने की मांग की। सोमवार दोपहर को नगर पुंछ किले के पास बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए जहां उन्होंने जिला उपप्रधान निशू सूदन की अगुवाई में कश्मीर में कल हुई बाहरी राज्यों के मजदूरों की हत्या और पुंछ जिले में सेना पर हुए दो आतंकी हमलों को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका।
इस अवसर पर निशू सूदन ने अपने संबोधन में पाकिस्तान को आतंकवाद फैलाने के लिए जिम्मेवार ठहराते हुए कहा कि पाकिस्तान की शह पर कश्मीर में पिछले दस दिनों से चुन चुन कर अल्पसंख्यकों और बाहरी राज्यों से रोजी रोटी कमाने आए मजदूरों की निर्मम हत्या की जा रही हैं हम केन्द्र सरकार से मांग करते हैं कि कश्मीर में सभी आतंकियों का जल्दी से सफाया किया जाए और साथ ही इन आतंकियों को पालने पोसने वाले पाकिस्तान पर हमला उसे सबक सिखाया जाए।