पुंछ। शिया समुदाय के लोगों ने अंजुमन ए जाफरिया और शिया यूथ फेडरेशन के बैनर तले अफगानिस्तान और कश्मीर में हो रही अल्पसंख्यकों की हत्याओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने आईएसआईएस और अफगानिस्तान हुकूमत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भारत के साथ ही अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आईएसआईएस जैसे संगठनों का सफाया करने का भी आग्रह किया।
शनिवार को शाम चार बजे वार्ड-चार मोहल्ला शिया में दर्जनों की संख्या में शिया समुदाय के लोग शफीक हुसैन बाबा, इफतिखार बज्मी, किफायत हुसैन सोफी और जक्की हैदर की अगुवाई में एकत्र हुए। उन्होंने शुक्रवार को अफगानिस्तान के कुंस क्षेत्र में शिया समुदाय की मसजिद में जुमे की नमाज अता कर रहे लोगों पर हुए आत्मघाती हमले में सो से अधिक लोगों के मारे जाने और दो से अधिक लोगों के घायल होने की घटना को लेकर रोष प्रकट किया। अफगानिस्तान की हुकूमत और आईएसआईएस के खिलाफ नारेबाजी करने एवं बेगुनाहों की हत्याएं बंद करो बंद करो, अल्पसंख्यकों को संरक्षण दो जैसे नारेबाजी हुए घंटों प्रदर्शन किया।