फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ जिले के कलाई क्षेत्र में सविफट कार हादसे का शिकार होकर नदी में गिरी एक की मोत तीन घायल

विज्ञापन
पुंछ जिले मेंदेर रात को हुए कार हादसे के घायल अस्पताल में,भीड रोकने के लिए पुलिस, हादसे का शिकार का - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। कलाई क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक स्विफ्ट डिजायर कार हादसे का शिकार होकर पुलस्त नदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर एक घायल की हालत नाजुक देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार की देर रात्रि सुरनकोट से गांव बैंछ की तरफ से रही कार नंबर जेके 12 बी 4011 गांव कलाई के पास हादसे का शिकार होकर पुलस्त नदी में जा गिरी। उसमें सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हादसे का पता चलते ही आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को निकाल कर राजा सुखदेव सिंह अस्पताल पुंछ पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान एजाज अहमद (20) पुत्र रियाज अहमद निवासी गांव बैंछ पुंछ के तौर पर हुई। जबकि घायलों की पहचान जानगाज अहमद (22) पुत्र मुशताक अहमद, यासिर अराफता (25) पुत्र जाकिर हुसैन और फयाज अहमद पुत्र कदीर अहमद सभी निवासी बैंछ के रूप में हुई है। यासिर की हालत नाजुक देखते हुए उसे जीएमसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें