फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जानीं जिले की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मंडलायुक्त जम्मू डॉ. राघव लंगर ने अपने पुंछ दौरे के दौरान मंगलवार को नगर स्थित डाक बंगला में जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास परियोजनाओं की समीक्षा के साथ समस्याएं जानीं। डीसी इंद्रजीत ने विभिन्न विभागों की तरफ से करवाए जाने वाले विकास कार्यों और उनकी स्थिति से मंडलायुक्त को जानकारी दी। डिवकॉम ने सभी विभागों को विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। डीसी को ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों पर नजर रखने के लिए कहा, क्योंकि आवंटित पैसे का काफी धीमी गति से प्रयोग किया जा रहा है। जितना पैसा इस समय तक विकास कार्यों पर खर्च होना चाहिए था उतना विभाग द्वारा खर्च नहीं किया जा सका है। मंडलायुक्त ने डीसी, एसएसपी और अन्य अधिकारियों के साथ पीर की गली का दौरा भी किया। उन्होंने मुगलरोड पर पीर की गली के बीच कुछ स्थानों पर क्षेत्र निवासियों के प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात कर उनकी मांगें और समस्याएं सुनने के साथ ही उनको पूरा करने का आश्वासन दिया। मंडलायुक्त ने मुगलरोड के आसपास और पीर की गली में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें