फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीछ से जान बचा कर भागते हुए पहाड़ से गिर कर दो महिलाएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मंडी तहसील में नियंत्रण रेखा से सटे सावजियां सेक्टर के गगड़ियां क्षेत्र में वीरवार को रीछ से जान बचा कर भागते हुए पहाड़ से दो महिलाएं गिर गई। वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पहुंचाया गया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के उपरांत राजा सुखदेव सिंह जिला भेज दिया गया।
विज्ञापन

वीरवार सुबह गांव गगड़ियां निवासी कुछ महिलाएं गांव के साथ लगते जंगल में आग जलाने के लिए लकड़ियां एकत्र करने गई हुई थी। इस दौरान उन्हें कुछ दूरी पर एक रीछ दिखाई दिया। वे डर कर रीछ से जान बचाने के लिए गांव की तरफ भागने लगीं। इस दौरान जरीफा बेगम, शरीफा बेगम भागते हुए गिर पड़ी और लुढ़कते हुए काफी नीचे आ गिरीं। उनके सिर, बाजू एवं टांगों पर चोटें आई। महिलाओं के गिरने पर अन्य महिलाओं द्वारा शोर मचाए जाने पर ग्रामीण सहायता के लिए पहुंचे और घायलों को उठाकर उपचार के लिए प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें