पुंछ। मेंढर में सोमवार को देर रात एक ट्रैक्टर ट्राली हादसे का शिकार हो गई। इसमें उस पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उप जिला मेंढर पहुंचाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के उपरांत जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
सोमवार देर रात करीब पौने दस बजे मेंढर के गांव अढ़ी चटारी में एक ट्रैक्टर ट्राली हादसे का शिकार होकर सड़क से नीचे जा गिरी, जिससे उस पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का पता चलते ही घायल युवकों के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को उप जिला अस्पताल मेंढर पहुंचाया। जहां पर उनको प्राथमिक उपचार करने के उपरांत उन्हें सड़क मार्ग से जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। बीएमओ डॉ. परवेज अहमद खान ने बताया कि घायल युवकों में एक को रीढ़ की हड्डी और गर्दन पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दूसरे घायल हो सिर और कंधे में गंभीर चोटें आई हैं। हमने उन्हें उच्च उपचार के लिए जम्मू रेफर कर दिया है। घायलों की पहचान साहिल शाह (11) पुत्र हसरत शाह और आबिद मीर (20) पुत्र मोहम्मद लतीफ निवासी गांव अढ़ी तैहसील मेंढर के रूप में हुई है।