पुंछ। सुरनकोट तहसील में पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर लसाना क्षेत्र में एक आल्टो कार और बस में जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आसपास मौजूद लोगों ने उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार जारी है।
शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे सुरकनोट तहसील के पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव लसाना में मेंढर से पुंछ की तरफ आ रही आल्टो कार नंबर जेके 12 ए 2728 की सामने से आ रही बस से टक्कर हो गई, जिससे कार सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी पहचान रियाज अहमद एवं मुमताज अहमद पुत्र मोहम्मद अरशद निवासी गांव धारघलून मेंढर के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।