फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी तैहसील में रीछ हमले में महिला घायल,हालत नाजुक जी एम सी जम्मू रैफर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मंडी तहसील में बुधवार को रीछ के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपजिला प्राथमिक चिकित्सा केंद्र सावजियां लाया गया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हनीफा बेगम (35) पत्नी अब्दुल कबीर निवासी गांव उढ़ीपुरा सावजियां दोपहर करीब 12 बजे घर के बाहर काम कर रही थी। तभी एक रीछ ने उस पर हमला कर दिया। उसने शोर मचाया तो उसे बचाने के लिए लोग भागे और कड़े प्रयास से रीछ को भगाया। महिला के पति ने बताया जब हनीफा बेगम को उठाया तो देखा कि रीछ ने उसके चेहरे, सिर पर और पीठ पर गहरे जख्म कर दिए थे। चेहरे के दाईं तरफ का काफी मांस रीछ ने फाड़ डाला था। हमने बड़ी मुश्किल से उसे पुंछ पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया है। वहीं वाइल्ड लाइफ विभाग के प्रति रोष प्रकट करते हुए अब्दल रहीम का कहना है कि जंगली जानवर खासकर रीछ ने हम लोगों का जीना हराम कर दिया है। वह हमारे घरों में आकर हमला करते हैं। विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। अगर गलती से किसी ग्रामीण द्वारा अपनी जान बचाने के लिए रीछ को घायल भी कर दिया जाए तो उसके खिलाफ वाइल्ड लाइफ वाले एफआईआर लगा देते हैं। हम इंसानों की जान की कोई कीमत ही नहीं है। खुदा रा हमें इन रीछों से बचाया जाए।
उधर डॉक्टर रुखसाना कौसर ने बताया कि हमारे पास मंडी तहसील से रीछ हमले में बुरी तरह घायल हनीफा बेगम को लाया गया है। उसकी हालत काफी नाजुक है। उसके जबड़े से मांस बुरी तरह नोचा गया है। उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में मक्की के सीजन में आए दिन रीछ रिहायशी इलाकों में पहुंच कर लोगों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर देते हैं। इसके कारण कई लोग अपनी जान तक गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें