फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: दुकान के बाहर खड़े दुकानदार को स्कूटी सवार ने मारी टक्कर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। कांगड़ी बाजार में शुक्रवार दोपहर को एक दुकानदार को उसकी दुकान के पास एक स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में दुकानदार घायल हो गया। उसे उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद स्कूटी सवार भाग निकला। उसका पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार रेडीमेड कपड़ों की दुकान चला रहे विकास शर्मा दुकान खोलने के बाद धूप में खड़े होने के लिए सड़क के किनारे आए। इसी दौरान किसी अज्ञात स्कूटी सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। आसपास के दुकानदारों ने उन्हें सुंदरबनी के उप जिला अस्पताल में पहुंचाया। इसके बाद उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
विकास शर्मा के पिता बाबूराम शर्मा ने बताया कि विकास शर्मा की टांग की हड्डी टूटी है। उसे अन्य भी कई प्रकार की गंभीर चोटें आई हैं। जिसका इलाज सुंदरबनी में होना संभव नहीं है। इसलिए उन्हें जम्मू के राजकीय मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि स्कूटी सवार हादसे के बाद भाग निकला। उसकी पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें