फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ के सुरनकोट में दो गुटों में टकराव, गोलियां चलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले की सुरनकोट तहसील मुख्यालय पर देर शाम दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर टकराव हो गया। इस दौरान एक गुट ने लाइसेंसी पिस्टल से दूसरे गुट पर गोलियां दाग दीं। हालांकि गोलीबारी में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। इस बीच सुरनकोट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों गुटों को खदेड़ा। एक गुट के सदस्यों को दबोच कर थाने लाया गया। दूसरा गुट जिस पर गोलीबारी का आरोप है, फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने फरार लोगों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि टीम को घटनास्थल से गोलियों का कोई खोल नहीं मिला है। लोगों ने सिर्फ गोलियों की आवाज सुनी जाने की बात कही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम करीब पांच बजे सुरनकोट तहसील मुख्यालय के हाडी मोहल्ला क्षेत्र में युवकों के दो गुट भिड़ गए। 35 वर्षीय अजुंम हुसैन और मोहम्मद आसिफ निवासी माडा की 18 वर्षीय फैजान अहमद और 16 वर्षीय मोहम्मद अनस मूल निवासी माडा वर्तमान निवासी मोहल्ला हाडी सुरनकोट के बीच पहले कहासुनी हुई। इसके बाद अंजुम हुसैन और मोहम्मद आसिफ हाडी मोहल्ला पहुंचे। यहां उनके बीच झगड़ा हो गया, जो मारपीट में बदल गया। इस दौरान फैजान और अनस ने अंजुम आसिफ की गाड़ी के शीशे तोड़ डाले। इसके बाद झगड़ा इतना बढ़ गया कि अंजुम और आसिफ ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोलीयां चला दीं। गोलियां चलने की आवाज सुनकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एसएचओ सुरनकोट मख्तियार अली पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने फैजान और अनस को मौके पर दबोच लिया, जबकि अंजुम और आसिफ फरार हो गए।
सूत्रों के अनुसार फरार दोनों युवा मुंबई में निजी सिक्योरटी गार्ड का काम करते हैं। इसके लिए उन्होंने लाइसेंसी पिस्टल रखी हुई है। इन दोनों में से एक आरोपी कुछ समय तक ओवेसी के निजी सुरक्षागार्ड के तौर पर भी काम कर चुका है। उधर पुलिस के अनुसार इन दोनों गुटों में पहले से कोई पारिवारिक तनाव है, जिसके चलते दोनों गुटों ने एक दूसरे के खिलाफ सुरनकोट थाने में कुछ मामले भी दर्ज करवाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें