पुंछ जिले की मंडी तैहसील के गांव जालियां में लगी आग और जले सामान में किताब कापी तलाशते बच्चे और जल?
- फोटो : POONCH
पुंछ। हमारी तो कोई कॉपी, किताब भी नहीं बची, अब हम स्कूल क्या लेकर जाएंगे। यह शब्द मंगलवार दोपहर को मंडी तहसील के गांव जालियां में उस समय सुनने को मिल रहे थे, जब आग से जली किताबों, कागजों और दूसरे सामान के ढेर में अपने नन्हें हाथों से एक एक कॉपी एवं किताब को निकाल कर उलट-पलट कर देखते हुए आपस में बातें कर रहे थे।
बड़े ही मासूम अंदाज में आपस में बात कर रहे थे। इस बीच एक बच्चा इमरान चचेरे भाई आदिल को एक अध जली किताब दिखाते हुए कहता है कि इसमें तो एक पन्ना भी साफ नहीं बचा है। आदिल हमारे तो बस्ते भी जल गए रात को जब आग लगी तो हमारे कमरे पर धुआं ही धुआं भर गया, तो मुझे कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। पता नहीं कौन मुझे उठा कर बाहर लाया। इस बीच इमरान कहता है कि हम तो स्कूल जा ही नहीं सकते हैं। हमारी वर्दी और सारे कपड़े भी तो जल गए हैं। अब अब्बू नए कपड़े वर्दी और किताबें लाएंगे, तो ही हम स्कूल जा पाएंगे। एक तरफ जहां आग लगने से मकान जल जाने से संयुक्त परिवार के बड़े सदस्य बुरी तरह परेशान और गम में डूबे हुए घर में शोक प्रकट करने के लिए आने वाले रिश्तेदारों के साथ अपना हाल सुनाने में लगे हुए हैं। तो दूसरी तरह परिवार के बच्चे अपनी ही धुन में आग से जली किताबों में अपने लिए जलने से बच गई किसी कापी या किताब की तलाश करने में मस्त हैं। यह घटना है पुंछ जिले की मंडी तहसील के गांव जालियां की जहां मंगलवार सुबह तड़के आग लग जाने से तीन मंजिला मकान और उसमें रखा सारा सामान राख हो गया था।