पुंछ जिले के मेंढर के गोल्द के जंगलों में लगी आग को बुझाने का प्रयास करते लोग एंव आग की शोले
- फोटो : POONCH
पुंछ। जिले में जंगलों में लगने वाली आग थमने का नाम ही नहीं ले रही है। वन विभाग के कर्मचारी, दमकल विभाग के कर्मचारी अथवा आम लोग आग पर काबू पाते हैं। तो दूसरी तरफ आग की घटना पेश आती है।
उसी क्रम में बुधवार देर शाम को मेंढर क्षेत्र के बन ब्लाक धर्मसाल में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे गोल्द क्षेत्र के जंगलों में आग लग गई, जिसने काफी बड़े क्षेत्र को चपेट में ले लिया। इस बीच वन विभाग, वन सुरक्षा विभाग और दमकल विभाग के लोग तत्काल आग बुझाने पहुंच गए। इस बीच कड़े प्रयास से कुछ क्षेत्र से आग बुझाने में सफलता भी प्राप्त कर ली, परंतु इसी दौरान गोल्द जंगल के दूसरे क्षेत्र में भी आग भड़क उठी। इसे समाचार लिखे जाने तक काबू कर पाने के प्रयास जारी थे। आग पर काबू पाने में जुटे वन विभाग के कर्मचारियों में भी आग की घटनाओं को लेकर रोष है। उनका कहना है कि यह आग कहीं न कहीं साजिशन लगाई जा रही है। क्योंकि हम अभी एक तरफ से आग बुझा कर हटे ही नहीं हैं कि दूसरी तरफ आग लग गई है। जंगलाें में लगने वाली आग के कारण हम अपने घरों तक नहीं जा सकते हैं और रात को सही प्रकार सो भी नहीं पा रहे हैं, क्योंकि किसी भी समय जंगल में आग लगने की सूचना आ जाती है।