जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती ने बुधवार को अपने ट्वीट में लिखा कि श्रीलंका में जो कुछ भी हुआ उससे सबक लेना चाहिए। वर्ष 2014 से भारत को सांप्रदायिक डर की ओर धकेला जा रहा है।
पीडीपी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कहा है कि श्रीलंका के मौजूदा हालात से भारत को सबक लेना चाहिए। क्योंकि हमारा देश उसी राह पर आगे बढ़ रहा है। श्रीलंका में में अभूतपूर्व आर्थिक उथल-पुथल के बीच सोमवार को वहां के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने पद से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
इससे कुछ घंटों पहले उनके समर्थकों ने सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों पर हमला किया था। इसके बाद देश में कर्फ्यू लगाना पड़ा और राजधानी में सेना तैनात कर दी गई। इस हमले के बाद राजपक्षे के समर्थक नेताओं के विरुद्ध बड़े पैमाने पर हिंसा हुई।
जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती ने बुधवार को अपने ट्वीट में लिखा कि श्रीलंका में जो कुछ भी हुआ उससे सबक लेना चाहिए। वर्ष 2014 से भारत को सांप्रदायिक डर की ओर धकेला जा रहा है।