फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महबूबा मुफ्ती: जम्मू-कश्मीर को तोड़ने का काम कर रही है भाजपा सरकार, सड़कों और गलियों के नाम बदलने से नहीं दूर होगी बेरोजगारी

Tue, 21 Sep 2021 04:30 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी(पीडीपी) की मुखिया महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर से मोदी सरकार को निशाना बनाते हुए कहा कि भाजपा सरकार जम्मू-कश्मीर को तोड़ने का काम कर रही है।  इससे पहले भी महबूबा मुफ्ती कई बार भाजपा सरकार पर निशाना साध चुकी हैं।
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी(पीडीपी) की मुखिया महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर से मोदी सरकार को निशाना बनाते हुए कहा कि भाजपा सरकार जम्मू-कश्मीर को तोड़ने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सड़कों और गलियों के नाम बदलने से प्रदेश से बेरोजगारी और भ्रष्टाचार दूर नहीं होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को भी तोड़ने का काम कर रही है। इससे पहले भी महबूबा मुफ्ती कई बार भाजपा सरकार पर निशाना साध चुकी हैं।

विज्ञापन


तालिबान, अफगानिस्तान, ड्रोन और पाकिस्तान भाजपा के सियासी हथियार
महबूबा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर संकट में है। लेकिन भाजपा कहती है कि हिंदू खतरे में हैं। जैसे-जैसे विभिन्न राज्यों में चुनाव नजदीक आएंगे, भाजपा तालिबान और अफगानिस्तान के नाम को भुनाना शुरू कर देगी। अगर यह हथकंडा काम नहीं करेगा, तो भाजपा पाकिस्तान और ड्रोन को सियासी हथियार बनाएगी। लेकिन चीन के बारे में बात नहीं करेगी, जिसने लद्दाख में घुसपैठ की है। उन्हें उस देश के बारे में बात करने से वोट नहीं मिलता है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, घायल पायलटों को ग्रामीणों ने किस तरह कंधे पर लादकर पहुंचाया अस्पताल, देखिए तस्वीरें...  
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ को बताया नाकाम मुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए महबूबा ने कहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री रोजगार, सड़क और स्कूल प्रदान करने में विफल रहे हैं। जबकि पवित्र गंगा नदी को डंपिंग ग्राउंड बना दिया गया है। उनके पास लोगों को बेचने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए वो भी वोट हासिल करने के लिए पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर का इस्तेमाल करेंगे। भाजपा ने जम्मू-कश्मीर को नष्ट कर दिया है। इतना ही नहीं लोगों पर अत्याचार करने के लिए लाठियों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

तिजोरी भरने के लिए बढ़ाई जा रही हैं कीमतें
किसानों का आंदोलन, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और देश के सामने आने वाले अन्य मुद्दों पर फोकस होना चाहिए था। लेकिन इन अहम मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं होती। भाजपा सरकार अपनी तिजोरी भरने के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा रही है। अफगानिस्तान में महिलाओं के खिलाफ तालिबान द्वारा अपनाए गई दमनकारी नीति पर बहस चल रही है लेकिन कोई भी भारत की महिलाओं के बारे में बात नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें