फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी चीफ के बयान पर भड़की महबूबा: कहा- घाटी को बना दिया गया है खुली जेल, और क्या उपाय किए जाने बाकी

Sun, 24 Oct 2021 01:43 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

पीडीपी प्रमुख ने कहा कि घाटी में बड़े पैमाने पर सामूहिक गिरफ्तारियां, अपनी मर्जी से इंटरनेट बंद करने, लोगों की तलाशी लेना (बच्चों को भी नहीं छोड़ना), बाइक और दोपहिया वाहनों को जब्त करना  और नए सुरक्षा बंकर स्थापित करने जैसे कड़े, कठोर और दमनकारी उपायों के बाद और क्या उपाय किए जाने बाकी हैं।
विज्ञापन
महबूबा मुप्ती - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत द्वारा कश्मीर में और प्रतिबंधों की चेतावनी देने वाली टिप्पणी पर रोष व्यक्त किया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए महबूबा ने कहा कि बिपिन रावत की यह टिप्पणी इस आधिकारिक बयान के विपरीत है कि घाटी में सब कुछ ठीक है।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भारत सरकार द्वारा कश्मीर को खुली जेल में बदलने के बाद बिपिन रावत का बयान कोई आश्चर्य की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास दमन ही जम्मू-कश्मीर की स्थिति से निपटने का एकमात्र तरीका है।


असम में आयोजित रविकांत सिंह स्मृति व्याख्यान कार्यक्रम में शनिवार को बिपिन रावत ने कहा था कि हाल ही पैदा हुई स्थिति की वजह से जम्मू-कश्मीर के लोगों की आवाजाही की स्वतंत्रता को कुछ दिन से लिए खत्म किया जा सकता है, जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते। साथ ही उन्होंने घाटी की स्थिति से निपटने में लोगों के सहयोग का आग्रह भी किया था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने सीआरपीएफ पार्टी पर किया हमला, क्रॉस फायरिंग में नागरिक की मौत
विज्ञापन


पीडीपी प्रमुख ने इस पर कहा कि घाटी में बड़े पैमाने पर सामूहिक गिरफ्तारियां, अपनी मर्जी से इंटरनेट बंद करने, लोगों की तलाशी लेना (बच्चों को भी नहीं छोड़ना), बाइक और दोपहिया वाहनों को जब्त करना  और नए सुरक्षा बंकर स्थापित करने जैसे कड़े, कठोर और दमनकारी उपायों के बाद और क्या उपाय किए जाने बाकी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें