फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा: जम्मू-कश्मीर की धरती से आतंकवाद की समाप्ति तक चैन से नहीं बैठेंगे

Thu, 21 Oct 2021 01:26 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि आम नागरिकों और अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों की हत्या में शामिल लोगों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। अगर कोई जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करने की कोशिश करेगा तो हम उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलिस शहादत दिवस पर श्रीनगर में आयोजित कार्यक्रम में जवानों को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नागरिकों और अल्पसंख्यकों की हत्या में शामिल लोगों को भारी कीमत चुकानी होगी। एलजी बोले जब तक हम जम्मू-कश्मीर की धरती से आतंकवाद को जड़ से खत्म नहीं कर देते तब तक चैन से नहीं बैठेंगे।

विज्ञापन


इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि शांति तथा सांप्रदायिक सद्भाव को चोट पहुंचाने वाले लोगों को करारा जवाब मिलेगा। उनका कहना था कि आम नागरिकों और अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों की हत्या में शामिल लोगों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। अगर कोई जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करने की कोशिश करेगा तो हम उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पुलिस से शिकायत व मदद के लिए अब सिर्फ मोबाइल एप पर करें क्लिक, मिलेंगी यह सुविधा
विज्ञापन
विज्ञापन


एलजी ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में शांति बनाए रखने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस कई मोर्चों पर लड़ रही है। केंद्र शासित प्रदेश के सांप्रदायिक माहौल को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराधों से लड़ने के लिए प्रौद्योगिकी को उन्नत किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें