फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपवाड़ा: जेल में बंद युवक की मौत, विवाहिता को बहला-फुसला कर अपहरण के मामले में था बंद

Tue, 11 Jan 2022 10:04 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, कुपवाड़ा

सार

सोपोर निवासी खुर्शीद अहमद वानी पांच अक्टूबर-2021 से एक मामले में जेल में बंद था। गंभीर रूप से बीमार होने पर उसे उप उप जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा के जिला अस्पताल में एक विवाहित का बहला-फुसलाकर कर अपहरण करने के आरोपी व्यक्ति की 10 और 11 जनवरी की दरमियानी रात जिला जेल में मौत हो गई।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि आरोपी सोपोर निवासी खुर्शीद अहमद वानी पांच अक्टूबर-2021 से एक मामले में जेल में बंद था।  गंभीर रूप से बीमार होने पर उसे उप उप जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

काफी समय से बीमार था खुर्शीद

सूत्रों ने कहा कि खुर्शीद की हालत काफी समय से ठीक नहीं थी और 10 और 11 जनवरी की आधी रात को उनके भाई जो इसी मामले में जेल में बंद हैं। उन्होंने भाई की तबीयत खराब देख शोर मचाया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने तत्काल खुर्शीद को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पिछले छह महीने में जेल में यह दूसरी मौत है। इससे पहले ब्रथ कलां सोपोर के एक आरोपी की पिछले साल 14 जून को वहां मौत हो गई थी। कुपवाड़ा जेल अधीक्षक शाहबाज हुसैन ने बताया कि खुर्शीद पिछले कुछ समय से अस्वस्थ था। उसे उप जिला अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें