फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद जीएमसी कठुआ में विलाप करते परिजन। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने के बाद लडवाल निवासी 29 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। महिला की मौत हो जाने की सूचना मिलने के बाद परिजनों ने जीएमसी में हंगामा करते हुए उसकी मौत के लिए ससुराल पक्ष के लोगों को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बीती रात लडवाल निवासी 29 वर्षीय महिला अंजू देवी पत्नी सुरेंद्र पाल ने संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसके बाद उसके पति ने गंभीर अवस्था में उसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत होने की सूचना मिलने के बाद जीएमसी कठुआ पहुंचे उसके मायका पक्ष के लोग महिला की मौत के लिए ससुराल पक्ष के लोगों को जिम्मेदार ठहराने लगे। मृतका के चचेरे भाई बलविंदर ने बताया कि करीब 7 वर्ष पूर्व उनकी बहन का विवाह लडवाल निवासी सुरेंद्र पाल से हुआ था। और तभी से उसे ससुराल में लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा है। उनके अनुसार उनकी बहन को कभी दहेज के नाम पर और कभी घरेलू मामलों में पीटा भी की जाता था। लेकिन घरेलू मामला सोचकर उन्होंने कभी इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की थी। आज जिस प्रकार उनकी बहन की मौत हुई है। उसे लगता है कि इस घटना में ससुराल के पक्ष के लोग जिम्मेदार हैं। लिहाजा इस मामले की निष्पक्ष जांच हो ताकि ऐसी घटना किसी और के साथ न हो।
विज्ञापन

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज करते हुए अपनी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें