फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को भी जारी रहा सप्ताहांत बंदी

विज्ञापन
सप्ताहांत बंदी के कारण दुकानें बंद रहने से शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। जिला में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए सप्ताहांत बंदी लगातार दूसरे दिन जारी रहा। बंदी के कारण जिला भर में रविवार को सभी दुकानें बंद रही। वहीं, लोगों ने भी प्रशासन के निर्णय में सहयोग करते हुए बंदी के नियमों का पालन किया। जिसके कारण दिन भर व्यस्त रहने वाले सार्वजनिक स्थलों पर वीराना देखने को मिला।
विज्ञापन

प्रशासन से मिली अनुमति के अनुसार शहर में सुबह सब्जी, फल, दूध-दही, किराना और दवाई की दुकानें खुली। दोपहर के 12 बजने के बाद दवा की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें बंद हो गई और बंदी प्रभावी हो गया। जिसके कारण शहर के शहीदी चौक, मुखर्जी चौक, बस स्टैंड, मुख्य बाजार, कालीबड़ी मार्ग, पारलीवंड सहित शहर से सटे औद्योगिक क्षेत्र में भी सभी दुकानें बंद रही। इसके अलावा जिला के ग्रामीण इलाकों में भी बंदी का पूरी तरह से पालन किया गया। कठुआ की तहसील नगरी, बसोहली, बिलावर, बनी और हीरानगर के मुख्य बाजार रविवार को पूरे दिन बंद रहे। वहीं शहर में पुलिस टीम बाजारों का दौरा करती नजर आई और बिना वजह घूम रहे लोगों को भी घर बैठने की नसीहत दी। हालांकि शहर की कुछ जगहों पर थोड़ी-बहुत भीड़ देखने को मिली लेकिन पुलिस ने उन्हें हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें