फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनी को हराकर बरनोटी ने जीती वॉलीबॉल प्रतियोगिता

विज्ञापन
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजयी टीम के साथ मुख्यतिथी व विभाग के अधिकारी। - विज्ञप्ति। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
हीरानगर। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से आयोजित हुई वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल बरनोटी ने जीत लिया है। मिनी स्टेडियम में वीरवार को शुरू हुई अंतर जोन जिला स्तर की प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। बरनोटी ने फाइनल मुकाबले में बनी को हराकर यह प्रतियोगिता जीती।
विज्ञापन

शुक्रवार को पूल बी की टीमों के मैच हुए, जिसमेें पहला मैच बनी और भड्डू के बीच हुआ। इस मैच में बनी ने भड्डू को 2-0 से हराया। दूसरे मैच में बसोहली ने मल्हार को 2-0 से हराया। तीसरे मैच में बसोहली ने महानपुर को एक तरफा मुकाबले में हरा दिया। दूसरा सेमीफाइनल बनी और बसोहली के बीच हुआ, जिसमें बनी ने 2-0 से जीता हासिल की।
फाइनल मुकाबला आरंभ करने डीडीसी अभिनंदन शर्मा मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। बनी और बरनोटी के बीच कड़े मुकाबले में बरनोटी ने बनी को 2-1 से हराकर इस प्रतियोगिता को अपने नाम कर लिया। तीसरे स्थान के लिए सल्लन और बसोहली के बीच मुकाबला कराया जिसमें सल्लन 2-0 से जीता। विजयी टीम को मुख्य अतिथि और विभाग के अधिकारियों ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें