फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांबरा गांव में हाई सिक्योरिटी जेल का विरोध जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महानपुर। डांबरा गांव में प्रस्तावित हाई सिक्योरिटी जेल का विरोध लगातार 21 दिनों से जारी है। गांव वासियों का आरोप है कि यहां पर जबरन जेल बनाने का प्रस्ताव है, जबकि लोग नहीं चाहते हैं। लोगों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन को 21 दिन हो गए हैं, लेकिन विडंबना है अभी तक जम्मू एवं कश्मीर यूटी के उपराज्यपाल की ओर से संज्ञान नहीं लिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को प्रदर्शनकारियों में शामिल धीरज बसौत्रा सहित गांव वासियों ने एकजुट होकर प्रस्तावित हाई सिक्योरिटी जेल का विरोध करते हुए कहा कि हम लोग यहां पर जेल नहीं बनने देंगे। लोगों ने बताया कि हाई सिक्योरिटी जेल को लेकर जम्मू हाईकोर्ट में याचिका दर्ज की है और आगे की कार्रवाई भी हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार एवं उप राज्यपाल से आग्रह किया है कि वह अपने इस फैसले पर फिर से विचार करें और प्रस्तावित जेल को कहीं और स्थानांतरित करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें