फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावण अंगद संवाद का दृश्य देख आनंदित हुए दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर के रामलीला मैदान में रामलीला का आयोजन जारी है। वीरवार की रात रामलीला मंचन के दौरान भगवान राम का संदेश लेकर लंकापति रावण के दरबार में पहुंचे रामदूत अंगद को वानर कह कर रावण ने उपहास उड़ाया। इसके बाद श्रीराम से युद्ध् का ऐलान करने का दृश्य प्रस्तुत किया गया। जिसे देखने के लिए मैदान में काफी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन

रामलीला के दृश्य में भगवान श्रीराम अपने शुभ चिंतकों से मंत्रणा करने के बाद अंगद को दूत के रूप में रावण के दरबार में भेजते हैं। यहां अंगद व रावण के बीच संवाद होता है। अंगद ने रावण से कहा, हे रावण अब भी समय है तू माता सीता को लौटाकर मेरे प्रभु की शरण में आजा। श्रीराम तेरा कल्याण करेंगे। लेकिन अहंकारी रावण वीर अंगद का उपहास उड़ाता है। रावण के कटु वचनों को सुनने के बाद अंगद कहते हैं कि हे रावण बार-बार समझाने के बाद भी तू अहंकार के वशीभूत होकर मेरे प्रभु श्रीराम से बैर ले रहा है। लगता है कि तेरा अंत निकट है अब तेरा यह अहंकार श्रीराम ही तोड़ेंगे। यह सुन दशानन क्रोध से आग बबूला हो जाता है। रामलीला मंचन के अगले दृश्य में लंका से लौटे अंगद ने सारी जानकारी श्रीराम को दिया। इसके बाद भगवान राम ने सेना को युद्ध् के लिए तैयार रहने का कहा। इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित जिला विकास परिषद के उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह बब्लू ने रामलीला कलाकारों के अभिनय की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें