फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत पर हंगामा, परिजनों ने हाईवे जाम किया

विज्ञापन
महिला की उपचार के दौरान हुई मौत के बाद बरनोटी में परिजनों द्वारा हाइवे पर लगाया गया जाम, संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) कठुआ में प्रसव के बाद महिला की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे जाम कर दिया। सुबह नौ बजे के लगभग बरनोटी में हाईवे पर उतरे परिजनों ने जीएमसी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मांग की गई है कि लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। वहीं परिजनों ने मृतका के शव को हाईवे पर रखकर प्रशासन और जीएमसी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान हाईवे पर लगभग एक घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

बरनोटी में हाईवे पर उतरे लोगों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि नौ दिन पूर्व मंगी कुमारी ने एक बालक को जन्म दिया। लेकिन जीएमसी के डॉक्टरों ने डेंगू की शिकायत बताते हुए उन्हें छुट्टी नहीं दी। उन्होंने कहा कि यदि महिला को डेंगू था और उसकी तबियत बिगड़ने की आशंका थी तो उसे आपरेशन थियेटर में क्यों ले जाया गया। आरोप लगाया कि महिला को दिए गए इंजेक्शन के बाद उसकी तबियत और बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इसके लिए अस्पताल के डॉक्टर जिम्मेदार हैं।
वहीं मौके पर पहुंचे बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सोमराज मजोत्रा ने आरोप लगाया कि जीएमसी में केवल रसूखदार लोगों को ही इलाज की सुविधा है। गरीब लोगों की कोई सुनवाई नहीं है। मामूली सी तबियत खराब होते ही जीएमसी कठुआ से रेफर कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि दर्जा बढ़ाए जाने के बाद भी अस्पताल की स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जीएमसी प्रबंधन आंखें बंद कर तमाशा देख रहा है और मरीजों को अपने हाल पर छोड़ दिया जाता है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर हाईवे पर यातायात को बहाल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें