बडाला गांव में अज्ञात शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। संवाद
- फोटो : KATHUA
कठुआ। नगरी क्षेत्र की बडाला पंचायत में एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की फिलहाल पहचान नही हो पाई है। सोमवार की सुबह गांव के लोगों से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जीएमसी कठुआ के शवगृह में रखवा दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में गांव की सरपंच शुभकर्णी ने बताया कि उनकी पंचायत में निर्माणाधीन बावलियों के पास मृत पाए व्यक्ति का सुबह तब चला जब वहां काम करने वाले मजदूर पहुंचे। जिसकी सूचना उन्हें दी गई। उन्होंने बताया कि मौके पर जमा लोगों ने मृतक पहचान न हो पाने के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने संदिग्ध अवस्था में मृत पाए गए व्यक्ति की मौत के लिए क्षेत्र में लगातार चल रहे नशीले पदार्थों के कारोबार पर अपना शक जाहिर करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि उक्त व्यक्ति वहां नशा करने के लिए संभवता आया होगा और नशा अधिक हो जाने से उसकी मौत हो गई होगी। उन्होंने प्रशासन क्षेत्र में नशीले पदार्थ के कारोबार पर नकेल कसे जाने की मांग की।