फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस नाके पर रोकने के प्रयास में बाइक सवार जख्मी

Wed, 30 Mar 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
विज्ञापन
सड़क हादसे में घ्‍ाायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार और स्कूटी की टक्कर में एक घायल हो गया। वहीं, शहर के कालेज मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा रोकने के प्रयास में युवक जख्मी हो गया। दोनों घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं। दोनों घटनाओं में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हाईवे पर हटली मोड़ के पास स्कूटी पीबी37टी-4486 पर सवार रविंद्र सिंह निवासी गलक बिलावर को पीछे से आ रही कार जेके14ए-4131 ने टक्कर मार दी। इसमें रविंद्र को चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों द्वारा उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

एक अन्य मामले में ट्रैफिक पुलिस ने शहर के कालेज मार्ग पर शहीद भगत सिंह पार्क चौक के पास नाका लगाया था। नाके पर जांच के चलते यहां वाहनों की जमावड़ा हादसे का कारण बन गया।
विज्ञापन


हादसे में घायल युवक कृपाल सिंह ने बताया कि वह अपने खेतों के लिए जा रहा था, लेकिन नाके पर ट्रैफिक पुलिस ने कई वाहन रोक रखे थे।

ऐसे में उन्होंने पुलिस लाइन मार्ग से जाना ठीक समझा, लेकिन जैसे ही वह पुलिस लाइन मार्ग की ओर मुडे़ तो ट्रैफिक कर्मी से बाइक के हैंडल को पकड़कर रोकना चाहा। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और फिसल गई। इससे कृपाल को बाजू और टांग पर चोटें आई हैं।
विज्ञापन



उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें