फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियम तोड़ने पर 65 वाहनों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती जारी रखी है। शुक्रवार को कालीबड़ी चौक, पारलीवंड और सावन चक नहर पर नाके लगाकर यातायात नियम तोड़ने वालों क खिलाफ कार्रवाई की गई। तीनों स्थानों पर 65 वाहन चालकों के चालान काटे गए, जिनसे 28 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

डीटीआई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शहर में ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई का उद्देश्य लोगों को सुरक्षा प्रदान करना है। इसके लिए उनकी टीम लगातार काम कर रही है। शहर में जहां भी नाके लगाए जा रहे रहे हैं, वहां उन्हीं वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ रही है, जिन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं पहनी या फिर वह कार चालक जिन्होंने कार चलाते समय सीट बेल्ट नहीं लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें