बिलावर। शुक्रवार को ट्रैफिक विभाग की ओर से ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस मौके पर ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को नियमों का पालन करने की सलाह दी। एएसआई ने कहा कि आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
भीनी पुल और कटली सड़क पर ट्रैफिक विभाग के एएसआई सतपाल के नेतृत्व में टीम ने वाहनों के दस्तावेज जांचे। इस दौरान आठ लोगों को नियमों का उल्लंघन करने पर चालान काटे गए। तीन मोटरसाइकिल चालकों को हेलमेट न पहनने पर कार्रवाई की गई। वहीं तीन चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट न पहनने पर चालान किए गए। इसके अलावा दो मेटाडोर चालकों से वर्दी न पहनने पर जुर्माना वसूला गया।