कठुआ। शहर के वार्ड 7 में एक 32 वर्षीय व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। युवक की पहचान प्रशांत कुमार अबरोल पुत्र सतीश कुमार के रूप में हुई है। शुक्रवार शाम के समय हुई इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी कठुआ में पहुंचाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
वार्ड के पार्षद अनिरुद्ध शर्मा के अनुसार पेशे से मजदूर मृतक द्वारा इस तरह से फंदा लगाए जाने के बारे में अभी कुछ कहा नही जा सकता है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। युवक की मौत से उसकी पत्नी और उसके बच्चे का रो-रो कर हाल बेहाल है। उसकी असमय मौत से मोहल्ले में मातम का माहौल है।