फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजाई-गद्दे की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जला

विज्ञापन
दुकान में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। शहर के मुख्य बाजार में स्थित रजाई-गद्दे की दुकान में लगी आग से पूरी दुकान जलकर तबाह हो गई है। आग लगने की इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने करीब दो घंटे कड़ी मश्क्कत करने के बाद आग को काबू कर लिया। लेकिन तब तक दुकान का सारा सामान जल चुका था। दुकानदार के अनुसार इस घटना में उसे करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे शहर के वार्ड 6 में स्थित कुलदीप कुमार गुप्ता की दुकान में जैसे ही आग लगने की जानकारी मिली तो पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सैकड़ों की संख्या में बचाव के लिए सामने आए लोगों ने पहले बाल्टियों से पानी डालकर आग को काबू करने का प्रयास किया। लेकिन बुझने के बजाए आग और भड़क गई। संकरे बाजार में भड़की आग उनके भाई विजय कुमार गुप्ता के गिफ्ट आइटम की दुकान और सामने के घर को भी अपने चपेट में लेने लगी तो लोगों ने इसकी जानकारी फायर एंड इमरजेंसी सर्विस को दी। गलियों में स्थित बाजार में दमकल कर्मी पहले छोटा फायर टेंडर लेकर आए जो पहले तो चला नही और जब चला भी तो तेजी से भड़क रही आग को काबू कर पाने में असफल रहा। जिसके बाद काफी लंबी जद्दोजहद के बाद बड़े फायर टेंडर की पाइप किसी तरह वहां पहुंचाई गई और आग को काबू करने के लिए प्रयास शुरू किए गए। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया था। करीब डेढ़ घंटे चले अभियान के बाद आग को काबू करते हुए दमकल कर्मियों ने आसपास में आग को बढ़ने से रोक लिया। लेकिन कुलदीप कुमार गुप्ता की दुकान पूरी तरह से जलकर राख हो गई।
-------------------------------
पीड़ित के बेटे ने घटना के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि करीब पांच दिनों से उनकी दुकान के सामने से गुजरने वाली बिजली की लाइन में स्पार्क होता था। जिसकी बिजली विभाग केे कर्मचारियों को जानकारी भी दी गई थी। अंदेशा है कि वहां हुई स्पार्किंग की चिंगारी से उनकी दुकान को आग लगी है। जिसमें दुकान का सारा फर्नीचर, सामान के साथ दुकान की इमारत भी क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे उसे 15 लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

-------------------------------------------
घटना के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों के छोटे फायर टेंडर के न चलने पर वहां मौजूद दुकानदारों का गुस्सा भड़क गया और वह प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शन कर रहे दुकानदारों में शामिल विकास गुप्ता ने रोष जताते हुए कहा कि सूचना के देने के बाद पहले ही काफी देर से दमकल कर्मी पहुंचे हैं और अब इनकी मशीन ही नही चल रही है। ऐसे में इनका क्या लाभ।
------------------------------------------
घटना के दौरान मौके पर मौजूद वरिष्ठ नागरिक देव राज शर्मा ने शहर के बाजार में दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण पर चिंता जताते हुए कहा कि पहले ही काफी संकरे बाजार में दुकानदारों द्वारा किया जाने वाला अतिक्रमण इस तरह की घटना के बाद बचाव के कार्य में बड़ी बाधा बनता है। आग लगने की घटना बाजार के अंतिम छोर पर हुई तो ऐसी हालत हो गई अगर दुर्भाग्य से यही घटना बाजार के मध्य हो जाए तो काफी जानमाल का खतरा हो सकता है। लेकिन पता नही क्यों न तो दुकानदार अतिक्रमण से बाज आते हैं और न ही प्रशासन और नगर परिषद इसे हटाने के लिए गंभीरता दिखाते हैं। शायद उन्हें किसी दुर्घटना का इंतजार है।

शहर के मुख्य बाजार में आग लगने से जलती दुकान। संवाद- फोटो : KATHUA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें