सड़क पर तारकोल बिछाने का काम शुरू करवाते डीडीसी सदस्य संदीप मजौत्रा। संवाद
- फोटो : KATHUA
कठुआ। सैंपर सपला से चंबे दा बाग तक सड़क पर तारकोल बिछाने का काम रविवार को शुरू हो गया। 20 लाख की लागत से बनने वाली सात सौ मीटर इस सड़क का लाभ हजारों लोगों को मिलेगा। वर्ष 2002 के बाद क्षेत्र के लोग लगातार इस सड़क पर तारकोल बिछाने की मांग कर रहे थे और उनकी मांग दो दशक बाद पूरी हुई है। हालांकि लोगों ने यह भी मांग रखी है कि इस सड़क को आगे नडोली तक पक्का किया जाए।
रविवार को सड़क पर तारकोल बिछाने का काम डीडीसी नगरी सदस्य संदीप मजौत्रा ने स्थानीय सरपंच वीणा देवी की मौजूदगी में शुरू करवाया। भजवाल पंचायत की सरपंच वीणा देवी ने बताया कि यह खुशी का दिन है। सैंपर सपला से चंबे दा बाग तक सड़क पर तारकोल बिछाने का काम शुरू हुआ है। डीडीसी सदस्य संदीप मजौत्रा ने बताया कि 20 लाख की लागत से काम शुरू किया गया है। यह काम नडोली तक रखा गया था लेकिन फिलहाल चंबे तक बाग तक ही मंजूर हुआ है। डबल लेअर तारकोल डाली जाएगी। जल्द ही आगे का इलाका भी सड़क संपर्क से जुड़ जाएगा।