फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज खेला जाएगा पुलिस माटियर्स टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता का महामुकाबला

विज्ञापन
पुलिस माटियर्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए रंगबिरंगे झंडों से सजाया गया कठुआ स्पोर्ट्स स्टे? - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में दसवीं पुलिस माटियर्स टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता फाइनल आज खेला जाएगा। विक्की इलेवन पठानकोट और लाल बहादुर शास्त्री क्रिकेट अकादमी की टीमों के बीच होने वाले महामुकाबले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिसकी जानकारी एसएसपी रोमेश चंद्र कोतवाल ने साझा की है।
विज्ञापन

शहीद वेलफेयर कमेटी के सहयोग से होने वाले इस बड़े आयोजन के संबंध में एसएसपी ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर के खतरे के कई अन्य कारणों से उत्तर भारत की बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिताओं फाइनल मुकाबला रुका हुआ था। जिसे अब फाइनल में पहुंची विक्की इलेवन पठानकोट और लाल बहादुर शास्त्री क्रिकेट अकादमी नई दिल्ली की टीमें बीच खेला जाएगा। जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता रहने वाली टीम को 3.5 लाख रुपया नगद के साथ ट्राफी और उपविजेता रही टीम को 2.5 लाख नगर के साथ स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा। जबकि मैन ऑफ द सीरीज बनने वाले खिलाड़ी को ऑल्टो कार के अलावा प्रतियोगिता में बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट बॉलर को बाइक के साथ फाइनल मुकाबले में मैन आफ द मैच रहने वाले खिलाड़ी को 20 हजार रुपया नगद देकर सम्मनित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें