कठुआ। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरंगनुमा गड्ढे को घंटों खंगालने के बाद भी जहां सुरक्षा एजेंसियों के हाथ कुछ नहीं लगा है, वहीं शनिवार को भी रूटीन सर्च आपरेशन चलाया गया।
बीएसएफ और सीआरपीएफ की ओर से अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों में घंटों सर्च आपरेशन चलाया गया। दरअसल गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा एजेंसियां कोई भी कोताही नहीं बरतना चाहती हैं। संवाद