फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के पाठ्यक्रम को 31 मार्च तक पूरा करें

विज्ञापन
औचक निरीक्षण के दौरान छात्राओं से बात करते एडीसी बसोहली तिलक राज थापा। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बसोहली। एडीसी बसोहली तिलक राज थापा ने हाई सेकेंडरी स्कूल पलासी, हाई स्कूल नगरोटा का औचक निरीक्षण कर वहां उपस्थित शिक्षकों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए। एडीसी ने शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि कोविड-19 से बच्चों की पढ़ाई बहुत ज्यादा प्रभावित हुई है, लेकिन अब कक्षाएं शुरू की जा चुकी है। कक्षाएं चल रही हैँ तो अब बच्चों का जितना भी पाठ्यक्रम बचा है उसे दोहरी कक्षाएं लगाकर जल्द पूरा करें।
विज्ञापन

एडीसी बसोहली तिलक राज थापा ने जानकारी देते हुए बताया की कोरोना महामारी के दौरान विद्यार्थियों की ऑनलाइन कक्षाएं लगाई जाती थी, जिसमें उनका पाठ्यक्रम पूरा नहीं हो सका है। 31 मार्च तक शिक्षकों को विद्यार्थियों का शेष बचा हुआ पाठ्यक्रम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। वहीं विद्यार्थियों की हफ्ते में हर विषय के दो बार टेस्ट लेने के निर्देश दिए, जिससे उनकी पढ़ने लिखने की क्षमता को जांचा जा सके। अधिकारी ने इन स्कूलों में उपस्थित विद्यार्थियों के नोटबुक की भी जांच की, जिसमें यह पाया गया कि विद्यार्थियों की लिखावट में भी काफी फर्क आया है जिसे सुधारने के निर्देश दिए गए। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने या अन्य किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो स्कूल के शिक्षकों, हेड मास्टरों एडीसी से संपर्क कर उन्हें भी बता सकते हैं उनकी पूरी मदद की जाएगी। वही समग्र स्कीम के तहत पलासी हाई सेकेंडरी में बनाए जा रहे दो रुम, लैब सेट, बरामदा कमरा आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि वहां पर खिड़कियां नहीं लगी है, इसके लिए शिक्षा विभाग के डायरेक्टर को इस संदर्भ में जानकारी दी गई और जल्द उसे पूरा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें