फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बनी में प्रदूषण फैला रहे हॉट मिक्स प्लांट को प्रशासन ने करवाया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
-लोगों की शिकायत पर कार्रवाई, प्रदूषण नियंत्रण के लिए जरूरी उपकरण लगाने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। प्रशासन ने प्रदूषण फैलाने पर बनी के एक हॉट मिक्स प्लांट पर करवाई की है। प्लांट पर जरूरी उपकरणों के अभाव पर तहसीलदार बनी ने इसे तत्काल प्रभाव से बंद करवा दिया है। दस्तावेजी प्रक्रिया को पूरा करने तक इसे चालू न करने की चेतावनी दी है। प्रशासन के पास लगातार शिकायतें आ रही थीं कि हॉट मिक्स प्लांट से लगातार पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। इससे बनी और आसपास की आबोहवा खराब हो रही है।


तहसीलदार बनी प्रद्युम्न अत्री ने बताया शिकायतों के बाद कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। हॉट मिक्स प्लांट को बंद करवा दिया गया है। मालिक को प्रदूषण नियंत्रण के लिए जरूरी उपकरण लगाने के निर्देश दिए गए हैं। तब तक प्लांट को न चलने की सख्त हिदायत भी दी गई है। बताया कि यह कार्रवाई एसडीएम बनी के दिशा-निर्देश पर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टोन क्रशरों के दस्तावेजों की भी होगी जांच
तहसीलदार ने बताया कि आसो में लगाए हॉट मिक्स प्लांट का मटीरियल भरमौता और रोलका के रोड पर इस्तेमाल किया जा रहा था। मानकों का उल्लंघन कर इसे चलाया जा रहा था। बनी में कोई भी हॉट मिक्स प्लांट नियमों का उल्लंघन कर चलता पाया गया तो उसके खिलाफ एनजीटी के निर्देश अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इलाके में चल रहे स्टोन क्रशरों के दस्तावेजों की भी जांच की जाएगी। पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी गतिविधि को नहीं चलने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें