बिलावर। यूथ स्पोर्ट्स क्लब नलेउ की ओर से गांव के खेल मैदान में 22 मई को वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए आयोजकों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
आयोजक प्रवेज बट, संजय सिंह, जीत कुमार, चैन सिंह, बिट्टू राम, मोहम्मद अब्बास और मोहम्मद साजिद ने बताया कि हर वर्ष गांव में वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष 22 और 23 मई को दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें बिलावर, उधमपुर, बनी और अन्य कई इलाकों की करीब 15 टीमें हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने बताया कि बिलावर, बनी, बसोहली, उधमपुर जिले के बसंतगढ़, खनैड, बदनोता, नाठी, डग्गर, गुड़ा कल्याल सहित अन्य कई इलाकों की टीमें हिस्सा लेंगी।
बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ बिडियो लोहाई मल्हार और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि करेंगे। आयोजकों ने कहा कि प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता रहने वाली टीमों को नकद पुरस्कार और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा वहीं प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को भी सम्मानित किया जाएगा।