फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक 2789 किशोरों को टीका लगाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। हीरानगर उपमंडल में 15 से 18 वर्ष के किशोरों का टीकाकरण बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। उपमंडल के 13 निजी और सरकारी शिक्षा संस्थानों में चल रहे टीकाकरण केंद्रों में स्वास्थ्य कर्मी अब तक कुल 2789 किशोरों का टीकाकरण कर चुके हैं।
विज्ञापन

पहले दिन सोमवार को 590, दूसरे दिन 1216 और आज तीसरे दिन 983 किशोरों को टीका लगाया गया। स्कूली विद्यार्थियों के टीकाकरण के लिए स्कूलों के शिक्षक भी स्वास्थ्य कर्मियों को पूरा सहयोग कर रहे हैं। बीएमओ डॉ स्वामी शरण से मिली जानकारी के अनुसार उपमंडल में कुल 7562 किशोरों का टीकाकरण किया जाएगा, जिनमें से 2789 को टीका लगाया जा चुका है। यह कार्य पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। इसके लिए केंद्रों पर काम कर रहे स्वास्थ्य कर्मी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने अपील की कि लोग भी इस कार्य में पूरा सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें