फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीता हरण और जटायु वध का किया गया मंचन

विज्ञापन
कठुआ में रामलीला मंचन के दौरान माता सीता का हरण कर ले जा रहे रावण को ललकारता जटायु। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बसोहली। बुधवार को बसोहली रामलीला में राम की शबरी से भेंट, राम सुग्रीव मित्रता, बालि वध, हनुमान से मिलना, लंका की अशोक वाटिका में हनुमान का पहुंचना, मेघनाथ ने हनुमान को ब्रह्मास्त्र में बांधा, हनुमान ने लंका का दहन किया आदि दृश्यों का मंचन किया गया। रामलीला में सीता की खोज के लिए राम लक्ष्मण वन में घूम रहे हैं। राम लक्ष्मण की मुलाकात हनुमान जी से होती है। हनुमान राम लक्ष्मण को अपने कंधे पर बैठाकर सुग्रीव के पास ले जाते हैं। यहां अग्नि को साक्षी मानकर दोनों में मित्रता हो जाती है और दोनों मित्रता के वचन को निभाने के लिए शपथ लेते है। श्रीराम के कहने पर सुग्रीव ने बालि को युद्ध के लिए ललकारते हैं। सुग्रीव और बालि के बीच जोरदार संवाद और होता है। इसके बाद प्रभु श्री राम ने अपने दिव्य बाण से बालि का वध करते हैं।
विज्ञापन

इसके बाद माता सीता की खोज के लिए हनुमान अशोक वाटिका में पहुंचते हैं। यहां भगवान राम का संदेश वह सीता माता तक पहुंचाते हैं और राम की मुद्रिका को उन्हें दिखाते हैं। हनुमान के अशोक वाटिका उजाड़ने की सूचना मिलते ही अक्षय कुमार वाटिका पहुंचते हैं। यहां हनुमान और अक्षय कुमार के बीच युद्ध होता है, इसके बाद मेघनाथ युद्ध करने पहुंचते हैं, जो अपने ब्रह्मास्त्र का प्रयोग कर हनुमान को बांध कर लंका के दरबार में रावण के समक्ष ले जाते हैं। यहां रावण की आज्ञा से हनुमान की पूंछ में आग लगा दी जाती है। हनुमान अपनी पूंछ से पूरी लंका को जला देते हैं, जिससे लंका नष्ट हो जाती है।
कई वर्षों से बालि का किरदार निभा रहे हैं सुरजीत चौहान
सुजीत चौहान बिजली विभाग में कार्यरत हैं। वह बीते 36 वर्षों से राजा दशरथ और बालि का किरदार रामलीला में निभा रहे हैं। सुजीत चौहान ने बताया कि उन्हें बालि का किरदार निभाना अच्छा लगता है, क्योंकि उसमें सुग्रीव के साथ दमदार संवाद है और युद्ध भी है, धर्म की जय के लिए ही राम ने बालि का वध किया था। सुजीत ने बताया कि उनके चाचा जी रामलीला क्लब में जुड़े हुए हैं। उनकी वजह से ही उनका रामलीला में आना-जाना शुरू हुआ था और धीरे-धीरे रोल भी मिल गया। कभी रावण की सेना तो कभी वानर की सेना का रोल भी करते थे। तब से इस रामलीला के साथ जुड़े हुए हैं। 31 वर्ष के इस सफर में अब यह भी नहीं जरूरी समझते कि रामलीला से पूर्व रिहर्सल की जाए, क्योंकि उन्हें अपने रोल के डायलॉग शास्त्रीय संगीत पूरी तरह से कंठस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें