सोमवार को होने वाले मूर्ति स्थापना कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते गोशाला प्रधान ज्ञान सिंह ?
- फोटो : KATHUA
कठुआ। गायत्री गौशाला बेडियां पत्तन में सोमवार को महाकाल के भव्य स्वरूप शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम किया जाएगा।
इस संबंध में गौशाला के प्रधान ज्ञान सिंह पठानिया ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की आस्था के केंद्र गौशाला में काफी संख्या में श्रद्धालु गौ सेवा के लिए आते हैं। जिसके कारण गौशाला का स्वरूप किसी मंदिर के समान हो गया है। गौशाला के इसी स्वरूप को और ज्यादा विस्तार देने के लिए महाकाल की भव्य शिवलिंग की स्थापना की जाएगी।
इसके अलावा गौशाला परिसर में स्थित मंदिर में विराजमान बजरंग बली की नई प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके लिए गौशाला में सुबह आठ बजे से पूजन शुरू होगा और मूर्ति स्थापना के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने शहर व आसपास रहने वाले सभी ग्रामीणों को इस धार्मिक कार्यक्रम में आमंत्रित करते हुए कहा कि उनके आगमन से भगवान की स्थापना का कार्यक्रम और भव्य बनेगा।