फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में लगेंगे सात लंगर, तैयारियां जारी

विज्ञापन
कठुआ में श्री अमरनाथ यात्रा के लिए लंगर लगाने पहुंचे सेवादार। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए जिले में कुल सात लंगर लगने जा रहे हैं। जिनमें से अधिकतर में तैयारियां जोर शोर से जारी हैं। पल्ली में स्थानीय लोगों की ओर से लगाए जाने वाले लंगर को जहां पंद्रह दिन पहले ही सक्रिय करने को लेकर तैयारियां शुरू हो गई थी, वहीं खरोट, छन्न अरोड़ियां सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में लगने वाले लंगरों के लिए सेवादारों ने रंग रोगन आदि के काम को पूरा कर लिया है। अधिकतर लंगर 28 जून से सक्रिय कर दिए जाएंगे, ताकि बाबा बर्फानी के दर्शनों को आने वाले भक्तों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन

वहीं प्रशासन ने भी जिले में स्थापित किए गए 31 लॉजमेंट सेंटरों में बेड से लेकर फोन चार्जिंग, खानपान आदि की सुविधा को सुनिश्चित कर लिया है। यात्रा शुरू होने के साथ ही इन सब सुविधाओं को सक्रिय कर दिया जाएगा। किसी भी आपात स्थिति में यात्रा के रुकने पर इन इंतजामों को प्रभावी कर दिया जाएगा। फिलहाल जिले के लॉजमेंट सेंटरों को लंगर वाहनों के साथ आए सेवादारों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रशासन ने लखनपुर में यात्रियों के स्वागत के लिए यात्रा रिसेप्शन सेंटर को स्थापित करने की तैयारियां भी पूरी कर ली हैं। इसके साथ-साथ बाबा बर्फानी के भक्तों को लखनुपर पहुंचते ही प्राथमिक जानकारियां भी सुनिश्चित करवाई जाएंगी। लखनपुर में बाबा के भक्तों का उत्साह देखते ही बनता है। सेवादार पूरे जोश के साथ दो साल बाद आयोजित होने वाली यात्रा में भक्तों की सेवा के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें